Parmatma Ki Raah Par
परमात्मा की राह पर चलते रहे हम उम्रभर, प्रभु साथ चलना हर कदम, आये है हम तेरी शरण, परमात्मा की राह पर चलते रहे हम उम्रभर ...
जाना हमें उस स्थान पर, जहां सिर्फ आतम का हो घर, ना कोई भी देह हो, ना कोई देह का भोग हो, हम साधना इतनी करे, मिल जाये मुक्ति का ये पथ, परमात्मा की राह पर चलते रहे हम उम्रभर...
मेरी एक कामनां है प्रभु, निष्पाप जीवन मैं जीयुं, मेरे साथ हो तेरे उपकरण, मेरे हाथ में हो रजोहरण, गुरु आपके जैसा बनुं, शासन प्रभावना मैं करूं, परमात्मा की राह पर चलते रहे हम उम्रभर ...
हमने लिये कितने जनम, हमने जीये कितने जीवन, ईस पापमय संसार में, कितने बंधे हमसे करम, इतने भवो का खेद है, अब और ना हो भव-भ्रमण, परमात्मा की राह पर चलते रहे हम उम्रभर...
Δ
O
SONG
ARTIST
ALBUM
LICENSES The Orchard Music (on behalf of Parasdham Bhakti)