Mera Nemi Mere Pran Mai Basa

Lyrics & Singing By : Shreyans Prabh M.S " NEMI"

Music : Jainam Mehta

Video By : Komal Chhajer

Special Thanks To : Jainam Mehta & Komal Chhajer



नेमि नेमि नाम गाँऊ सदा, नेमि नेमि ना ही भूलूं कदा

राजुलसी प्रीति दे स्वामी मुझे, पाऊँ भवों भव मैं नेमि तुझे

मेरा नेमि, मेरे प्राण में बसा

मेरा नेमि, मेरी श्वास में बसा ||टेर ||


श्यामल सलूणा मुखड़ा तेरा, देखूं तो मेरा मन हरसाएं

नयनों से तेरे प्रेम की गंगा बहती रहे दिल वन महकाएं

तूं आजा ना पास मेरे, याद करूँ आँख अश्रु भरी ..... १

मेरा नमि...


ऊॅंचे शिखर पर है घर तेरा, दर्शन को सब दौडे आते

तेरी शीतल छाया पाकर, आतम के सब पाप मिटाते

मैं भी तो हूँ दास तेरा, पाप हरो दूर माया करी.. २.

मेरा नमि...


नेमि के जैसा दातार मैनें ,देखा नहीं है जग में कहीं पर पापी मैं सबसे बड़ा हूँ जग में, फिर भी वह किरपा करता मुझ पर

"कान्ति-मणि नेमि " कहे, वास मेरा हो तेरे डुंगरी ....३.

Next Up Clear ×

Your queue is empty, Click the play button on an album, song, or playlist to add it to your queue

JinRaag JinRaag : / :